देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिह ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी सिंह चैहान के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्व0 देवी सिंह चैहान ने कांग्रेस पार्टी संगठन से लेकर कोआपरेटिव संगठन में रहते हुए संगठन की निस्वार्थ सेवा की जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप कवि, नवीन पयाल आदि ने भी देवी सिंह चैहान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवी सिंह चैहान के निधन पर शोक व्यक्त किया